
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार की सुबह गुरुपर्व के मौके पर बड़ा ऐलान किया है. पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने की घोषणा की है. बता दें की देश के किसान इन कानूनों के खिलाफ एक साल से दिल्ली की अलग-अलग सीमा पर आंदोलन कर रहा है. जिसके बाद आज सरकार को कानून वापस लेना पड़ा.
वहीं मोदी सरकार के फैसले पर पंजाब में BJP की सहयोगी रही शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) का भी रिएक्शन आया है. गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में ही अकाली दल ने BJP से नाता तोड़ लिया था.
ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या शिरोमणि अकाली दल (SAD) और BJP के बीच एक बार फिर गठबंधन होगा? हालांकि पार्टी के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने इस संभावना को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि ‘आंदोलन के दौरान 700 जानें गई हैं, शहादतें हो गई हैं, यही बात मैंने पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री जी से कहा था कि जो आपने काले कानून बनाए हैं, इन्हें देश के किसान नहीं मानते. आप मत कानून लेकर आएं, जो हमने बात कही थी वह सच हुई.
इस दौरान जब सुखबीर बादल से पूछा गया कि क्या अकाली दल दोबारा भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन करेगी? तो इस पर उन्होंने साफ तौर से ना कर दिया.
#WATCH | Punjab: Shiromani Akali Dal chief Sukhbir Singh Badal denies possibilities of allying with BJP after the repeal of three #FarmLaws pic.twitter.com/qclGIEyNq9
— ANI (@ANI) November 19, 2021




