Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Amit Shah In CG: आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। Amit Shah In CG:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान अमित शाह विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही राज्य की विभूतियों को राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2:40 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 4:50 बजे नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचकर विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे।

राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

अमित शाह शाम 6 बजे राज्योत्सव मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज भव्य समापन होगा।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

 छत्तीसगढ़ी गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी शाम

राज्योत्सव के अंतिम दिन भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। समारोह में छत्तीसगढ़ी गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध कला एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राज्योत्सव का समापन समारोह रात 8 बजे तक चलेगा।

 रात 8:20 बजे दिल्ली रवाना होंगे अमित शाह

Amit Shah In CG: राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रात 8:20 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके एक दिवसीय रायपुर प्रवास को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से तैयारियां की गई हैं। अमित शाह की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य समापन होगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close