Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

CG Road Accident: रफ्तार का कहर, सड़क पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार बस, युवकों की मौके पर मौत

बलरामपुर। CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कुसमी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। गुमला से अंबिकापुर की ओर जा रही पॉपुलर बस ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Doman Lal Korsewada Passes Away: BJP विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बस की चपेट में आए बाइक सवार

मिली जानकारी के अनुसार, पॉपुलर बस गुमला से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर के पास बस और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Onion Price Hike: दिवाली से पहले आम आदमी को महंगाई की मार, प्याज, चीनी और तेल के दाम में भारी उछाल, जानें क्यों बढ़ रहे दाम

कांची गांव के रहने वाले थे दोनों युवक

CG Road Accident: बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक कांची गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close