Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Drug Smuggler Navpreet Singh: ‘तय हो चुकी है ड्रग नेटवर्क के खात्मे की डेडलाइन’, कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को भारत लाने पर बोले सीएम साय

रायपुर। Drug Smuggler Navpreet Singh:  भारत में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर केंद्र सरकार ने अपने संकल्प को दोहराया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई के तहत आरोपी नार्को-स्मगलर नवप्रीत सिंह को तुर्की से भारत वापस लाया गया है। इसे भारतीय सुरक्षा और जांच एजेंसियों के अंतरराष्ट्रीय समन्वय तथा लंबे समय से चल रहे प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी। वहीं अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Navpreet Singh: भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह, गृह मंत्री शाह ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, कहा-‘2029 तक खत्म कर देंगे नार्को-कार्टेल’

सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल में पोस्ट कर कहा कि,’माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नशा-मुक्त भारत’ के संकल्प और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के दृढ़ नेतृत्व व ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत, नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान पूरे संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

Raipur Crime News: राजधानी के इस इलाके में कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, स्कॉर्पियो में भरकर ले गए 3 आरोपी, मचा हड़कंप

Drug Smuggler Navpreet Singh:  ‘आरोपी नार्को-स्मगलर नवप्रीत सिंह को तुर्की से वापस लाना हमारी एजेंसियों के अंतरराष्ट्रीय समन्वय और निरंतर प्रयासों की एक बड़ी सफलता है। देश से ड्रग नेटवर्क को खत्म करने की समय-सीमा तय कर दी गई है। माननीय गृह मंत्री जी के दृढ़ नेतृत्व में, भारत 31 दिसंबर 2029 तक नशीले पदार्थों के काले कारोबार से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।’

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close