Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Money Laundering Case: 15 करोड़ की ठगी मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल के करीबी KK श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की सम्पप्ति कुर्क

रायपुर। Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कृष्ण कुमार यानी केके श्रीवास्तव की करीब 3.25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। ED ने यह कार्रवाई रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज FIR और छत्तीसगढ़ पुलिस की चार्जशीट के आधार पर की है।जांच एजेंसी के मुताबिक, केके श्रीवास्तव पर रायपुर स्मार्ट सिटी की करीब 500 करोड़ रुपये की परियोजना में सब-कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। आरोप है कि जून 2023 में एक कारोबारी से परफॉर्मेंस सिक्योरिटी के नाम पर रकम मांगी गई और बताए गए पांच बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कराया गया।

Raipur News: राजधानी में कारोबारी के साथ उठाईगिरी, गाड़ी से ऑयल गिरने का झांसा देकर बैग किया पार

ED का दावा है कि ये बैंक खाते कथित तौर पर धोखाधड़ी से खोले गए थे और रकम को शेल तथा कंड्यूट कंपनियों के जरिए कई स्तरों पर घुमाया गया। जांच के अनुसार, इस रकम का एक हिस्सा माल ढुलाई और कंटेनर लीजिंग जैसे कारोबारी लेन-देन के जरिए दुबई, हांगकांग, चीन और सिंगापुर में मौजूद कथित लाभार्थियों तक पहुंचाया गया।

Pitru Paksha 2026: 26 या 27 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, जानें कब होगा पहला श्राद्ध और प्रमुख तिथियां

Money Laundering Case: ED के मुताबिक, 15 करोड़ रुपये में से 3.40 करोड़ रुपये वापस किए गए, जबकि 11.60 करोड़ रुपये की रकम वापस नहीं हुई। केके श्रीवास्तव को 30 जुलाई 2026 को PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया था। 22 सितंबर को संपत्ति कुर्क की गई और 23 सितंबर को रायपुर की विशेष PMLA अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल की गई। उनका नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित करीबी और तांत्रिक के तौर पर भी राजनीतिक चर्चाओं में रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close