Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: राजधानी में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, जानें क्या है पूरा माजरा

रायपुर। Raipur Crime News:  राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर वारदात सामने आई है। माना थाना क्षेत्र में एक युवती को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

India Industrial Fair 2026: छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ, 18 से 20 सितंबर तक होगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, स्टार्टअप-निवेश को मिलेगा मंच

छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला

घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ हिंसक व्यवहार करते हुए पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस

मामले की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Deepak Baij Video: बदहाल सड़क के शिकार हुए PCC चीफ दीपक बैज, खराब हुई गाड़ी, वीडियो पोस्ट कर सरकार पर साधा निशाना

Raipur Crime News: पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। साथ ही वारदात के पीछे की वजह और आरोपी द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close