Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS :कांग्रेस का संगठन मजबूत करने की कवायद तेज, आज से सरगुजा में ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग शुरू

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार जारी है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अलग-अलग संभागों में ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 सितंबर को सरगुजा संभाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 20 सितंबर को रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इससे पहले बस्तर,दुर्ग और बिलासपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। कांग्रेस का यह प्रशिक्षण अभियान 22 सितंबर तक चलेग।प्रशिक्षण कार्यक्रम में PCC के वरिष्ठ नेता ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। कांग्रेस की ओर से संभागवार प्रशिक्षण के जरिए ब्लॉक स्तर के संगठन को और सक्रिय करने की तैयारी है। माना जा रहा है कि यह अभियान आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close