[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

India UAE Big Deal: PM मोदी के अबूधाबी दौरे का बड़ा असर, India के तेल भंडार होंगे और मजबूत, UAE जमा करेगा 30 मिलियन बैरल कच्चा तेल

नई दिल्ली। India UAE Big Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अबू धाबी के दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच ऊर्जा सहयोग को लेकर एक बड़ा कदम सामने आया है। प्रधानमंत्री की हालिया UAE यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी और मजबूत होती (India UAE Big Deal)  दिखाई दे रही है। यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के बीच हुई गहरी बातचीत के बाद सामने आया। भारत के विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी।

Read More: Husband Murder Wife: हैवान पति की खौफनाक करतूत, गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या कर उतारा मौत के घाट, मामला जान कांप उठी पुलिस की भी रूह 

बता दें कि, यह समझौता ऐसे समय हुआ जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है और वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है. खासकर होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के कारण दुनिया भर में ऊर्जा सुरक्षा बड़ा मुद्दा बन चुकी है। दोनों नेताओं ने बातचीत में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के जरिए सुरक्षित और निर्बाध नेविगेशन वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद जरूरी है।

जानकारी के अनुसार, UAE अब भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारों में करीब 30 मिलियन बैरल तक कच्चा तेल जमा करेगा। इस पहल का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना और भविष्य में वैश्विक आपूर्ति संकट की स्थिति से निपटने की तैयारी करना है। बताया गया कि, यह तेल भारत के रणनीतिक भंडारण केंद्रों में (India UAE Big Deal)  रखा जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर देश को तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इससे भारत को ऊर्जा जरूरतों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कवच मिलेगा, वहीं UAE को एशियाई बाजार में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

Read More: BJP New Pradesh Prabhari: नितिन नवीन की जगह कौन? BJP में नए प्रदेश प्रभारी को लेकर हलचल तेज, बिहार से नए प्रभारी की एंट्री की अटकलें 

India UAE Big Deal: विशेषज्ञों के मुताबिक, यह समझौता दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक और सामरिक संबंधों का संकेत है। भारत लंबे समय से अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने के लिए विभिन्न देशों के साथ रणनीतिक भंडारण समझौते करता रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में यह सहयोग ऐसे समय में बढ़ा है जब वैश्विक स्तर पर तेल बाजार में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत और UAE की यह साझेदारी भविष्य के लिए अहम मानी जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close