[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Gangrape In Delhi: निर्भया जैसी खौफनाक वारदात…चलती बस में महिला से गैंगरेप, घंटों तक दरिंदगी करते रहे दरिंदे और फिर..

नई दिल्ली Gangrape In Delhi: निर्भया हत्याकांड तो सभी को याद होगा। जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के रानीबाग इलाके से सामने आया है। जहां चलती बस में महिला से गैंगरेप की ( Gangrape In Delhi ) वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद दरिंदों ने महिला को सुनसान इलाके में ले जाकर सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Read More: Janjgir Chaupal Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या से दहला उठा इलाका, जांच में जुटी पुलिस 

जानकारी के मुताबिक, महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। घटना मंगलवार की है। जब पीड़िता सोमवार रात काम से लौट रही थी। सरस्वती विहार बस स्टैंड पर उसने बस को हाथ दिया। बस धीमी हुई, ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला को जबरन अंदर खींच लिया ( Gangrape In Delhi ) और फिर गैंगरेप किया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर फेंक दिया। पीड़िता जैसे तैसे पुलिस तक पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल करवाने के बाद FIR दर्ज की गई और दोनों  आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Read More: Train Cancelled: फिर बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी, रेलवे ने एक साथ 73 ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा में जाने से पहले चेक करें लिस्ट 

 Gangrape In Delhi: दिल्ली पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई बस को भी ज़ब्त कर लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की हर संभव एंगल से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 64(1)/70(1)/3(5) के तहत केस दर्ज किया है। रेप, गैंगरेप और सामूहिक साजिश/साझा इरादे के तहत अपराध होने वाली धारा लगाई है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close