[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

PF Money ATM Withdrawal: कर्मचारियों की बड़ी राहत, अब ATM से निकलेगा से निकलेगा PF का पूरा पैसा, इस दिन से होगी नई व्यवस्था की शुरूआत

नई दिल्ली PF Money ATM Withdrawal: अगर आप भी ईपीएफओ यूजर्स हैं और आपको भी पीएफ का पैसा निकलवाना है वो भी बिना किसी देरी के तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपनी नई पहल ‘EPFO 3.0’ के तहत मई के अंत तक ATM और UPI के जरिए फंड निकालने (PF Money ATM Withdrawal) की सुविधा शुरू करने जा रहा है। जिससे उन लाखों -करोड़ों कर्मचारियों को फायदा होगा जिसका पीएफ कटता है।

Read More: Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा का हुआ राजतिलक, दूसरी बार ली असम सीएम पद की शपथ, PM समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

क्यों पड़ी इसकी जरूरत

दरअसल, ईपीएफओ से करोड़ों कर्मचारी जुड़े हुए हैं। जब किसी कर्मचारी को अपना पैसा निकलवाना होता है तो उसे पहले ऑनलाइन क्लेन करना होता है। इसके बाद करीब 7 से 15 दिन बाद अकाउंट में पैसे आते हैं। कई बार समस्या या जरूरी कागज़ पूरे ना होने की वजह से क्लेम रिजेक्ट भी हो जाता है। इसी सब परेशानी से बचने के लिए EPFO ने अपने सिस्टम को और ज्यादा आधुनिक और तेज बनाने का काम कर रहा है। जिससे की पैसे निकालना आसान और जल्दी हो सके। (PF Money ATM Withdrawal)

ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी

बता दें कि, यह सुविधा पाने के लिए आपका यूएएन (UAN) एक्टिव होना चाहिए। पीएफ खाता आपके पैन (PAN), बैंक अकाउंट और अन्य जरूरी दस्तावेजों से लिंक होना चाहिए। पीएफ होल्डर्स का एक्टिव यूएन नंबर, आधार से लिंक होगा, मोबाइल नंबर जुड़ा होगा और नॉमिनेशन पूरी तरह होना चाहिए।

Read More: Bijapur Constable Suicide: थाने के सामने जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, मचा हड़कंप

कब से होगी नई व्यवस्था की शुरूआत

PF Money ATM Withdrawal: वहीं अपने पीएफ में जमा कुल रकम का अधिकतम 50% ही ATM या UPI के जरिए निकाल पाएंगे। यानी जमा टोटल पीएफ अमाउंट का 50 फीसदी पैसा ही एटीएम या फिर यूपीआई के जरिए निकाला जा सकेगा, बाकि के पैसों के लिए आपको पोर्टल का ही इस्तेमाल करना होगा। वहीं कहा जा रहा है कि, मई 2026 के आखिर से ये सुविधा शुरू हो जाएगी.यानी इसके बाद पीएफ से जुड़ा सारा प्रोसेस यूजर फ्रेंडली हो जाएगा।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close