[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Couple Commits Suicide: बहू की इस हरकत से परेशान दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप, वजह जानकर पुलिस के भी उड़े होश

हरियाणा। Couple Commits Suicide: सोशल मीडिया में रील बनाने का खुमार आजकल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन कई बार ये खतरनाक भी साबित होता है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है। जहां बहू के रील बनाने से परेशान सास-ससुर ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि, बहू के पहनावे और पारिवारिक माहौल को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। जिस वजह से दंपती ने ये खौफनाक कदम उठाया।

Read More: NEET UG 2026 Exam Cancelled: लाखों स्टूडेंट्स की मेहनत में फिरा पानी, रद्द हुई NEET UG 2026 की परीक्षा, होगी CBI जांच 

परिजनों के अनुसार, राजेश और उनकी पत्नी सुमन के इकलौते बेटे आशीष ने पिछले वर्ष दिल्ली निवासी स्नेहा से लव अरेंज मैरिज की थी।स्नेहा आधुनिक माहौल में पली-बढ़ी थी और गांव के पारंपरिक परिवेश में खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रही थी। सास-ससुर चाहते थे कि बहू गांव और परिवार की परंपराओं के अनुसार रहन-सहन अपनाए, जबकि स्नेहा इसे अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता में हस्तक्षेप मानती थी।

इंस्टाग्राम पर छोटे कपड़े पहनकर रील बनाना स्नेहा के सास-ससुर को जरा भी मंजूर नहीं था। धीरे-धीरे यह विवाद घरेलू कलह में बदल गया। आरोप यह भी है कि कई बार कहासुनी के दौरान बहू और सास के बीच मारपीट की घटनाएं भी हुईं, जिससे दंपती मानसिक तनाव में रहने लगे थे।

Read More: PF Money ATM Withdrawal: कर्मचारियों की बड़ी राहत, अब ATM से निकलेगा से निकलेगा PF का पूरा पैसा, इस दिन से होगी नई व्यवस्था की शुरूआत 

Couple Commits Suicide: बताया जा रहा है कि हाल ही में घर में फिर विवाद हुआ, जिसके बाद तनाव में आकर राजेश और सुमन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में राजेश को पीजीआईएमएस रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close