Saharanpur Crime News: देवर बना जल्लाद.. गर्भवती भाभी की फावड़ा मार कर की निर्मम हत्या, 6 महीने पहले हुए थी लव मैरिज
सहारनपुर। Saharanpur Crime News: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से हत्या की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहां एक देवर ने अपनी गर्भवती भाभी की फावड़े से (Saharanpur Crime News) मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह गृह कलेश बताई जा रही है।
Read More: Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई … कब रखा जाएगा अपरा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि
दअसल, UP के जिला सहारनपुर में नानौता की सना नाज़ की 6 महीने घर से भागकर अपने ही पड़ोसी सलमान राव से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही परिवार में विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। सोमवार को घरेलू विवाद के बीच सना के देवर आमिर ने उस पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सना की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सना पांच महीने की गर्भवती भी थी, जिससे घटना और अधिक दर्दनाक बन गई। (Saharanpur Crime News)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी आमिर खून से सना फावड़ा हाथ में लेकर घर के गेट पर खड़ा रहा और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। बताया गया कि, मृतका के शरीर, गर्दन और पेट पर फावड़े के घात लगे प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
Read More: Bijapur News: सुरक्षाबलों को मिली सफलता, सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों का बंकर समेत संदिग्ध सामग्री बरामद
Saharanpur Crime News: स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने मृतका के पति सलमान राव को भी पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया है। सना के परिजनों का आरोप है कि हत्या की साजिश में सलमान भी शामिल हो सकता है। वहीं हत्या का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। पुलिस जाँच के बाद ही हत्या के सही कारण का खुलासा हो पायेगा।




