Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK ने लगाया सतक, 105 सीटों पर बढ़त के साथ स्टालिन को छोड़ा पीछे
तमिलनाडु। Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। राज्य में 85 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड मतदान हुआ। (Tamil Nadu Election Result 2026 ) तमिलनाडु में डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच टक्कर है। वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय की टीवीके की वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में 105 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि एआईएडीएमके 70 सीटों पर आगे है।
Read More: West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल में रुझानों में बीजेपी की बढ़त, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पछाड़ा
अभिनेता से नेता बने विजय की टीवीके की वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि उसकी बढ़त और मजबूत हो रही है. ताजा रुझानों के अनुसार, टीवीके 105 सीटों पर आगे है, जबकि एआईएडीएमके 70 सीटों पर आगे है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ डीएमके केवल 36 सीटों पर बढ़त के साथ पिछड़ती नजर आ रही है।
Tamil Nadu Election Result 2026
पांच राउंड की काउंटिंग के बाद टीवीके उम्मीदवार को 20,000 से अधिक वोट हासिल कर चुके हैं, जबकि स्टालिन लगभग 18,000 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं सुबह 11:30 बजे तक विजय की पार्टी TVK ने रुझानों में 112 सीटें जीत ली हैं। AIADMK 71 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी है। डीएमके महज 50 सीटों पर सिमटती दिख रही है।
Read More: Assam Election Result 2026: असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त, 80 से ज्यादा सीटों पर चल रही आगे
Tamil Nadu Election Result 2026: बता दें कि, तमिलनाडु में इस बार कुल 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान 84.69 प्रतिशत दर्ज किया गया। ऐसे में ये मुकाबला बहुत ही दिलचस्प हो गया है।




