[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Lenskart Controversy : बिंदी-तिलक पर बैन, हिजाब चलेगा! धार्मिक भेदभाव के आरोपों में घिरा Lenskart, CEO ने दी सफाई

नई दिल्लीLenskart Controversy: हालही में नासिक के TCS कंपनी में कर्मचारियों पर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद कंपनी के ही 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं अब एक और नया मामला सामने आया है। जहां आईवियर ब्रांड ‘लेंसकार्ट’ (Lenskart) एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गया है। सोशल मीडिया पर कंपनी की एक ‘ग्रूमिंग गाइड’ वायरल होने के बाद कंपनी पर धार्मिक पक्षपात के आरोप लग रहे हैं।

Read More: Old Pension Scheme : पुरानी पेंशन की मांग हुई तेज, रैलियों, धरनों और ज्ञापन के जरिए कर्मचारी दोहरा रहे मांग

बता दें कि,विवाद तब शुरू हुआ जब इंटरनेट पर लेंसकार्ट की एक इंटरनल गाइड बुक के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिसमें हिंदू धार्मिक प्रतीकों पर रोक और अन्य धर्मों के प्रतीकों को अनुमति देने की बात कही गई थी। इस गाइड में कहा गया था कि, कंपनी के कर्मचारी हिजाब तो पहन सकते हैं लेकिन तिलक, माला, बिंदी और कलावा आदि नहीं लगा सकते हैं। जैसे ही यह जानकारी वायरल हुई, लोगों ने इसे “हिंदू विरोधी” और “दोहरा मापदंड” बताते हुए लेंसकार्ट की कड़ी आलोचना की। लोगों ने कहा कि, जहाँ हिंदू प्रतीकों पर प्रतिबंध था, वहीं हिजाब और पगड़ी पहनने की अनुमति दी गई थी। इस असंतुलन के कारण लोगों ने कंपनी पर “धार्मिक भेदभाव” और “हिंदू विरोधी” होने का आरोप लगाया है। Lenskart Vivad

कंपनी के CEO ने कही ये बात

वहीं इस मामले को बढ़ता देख, लेंसकार्ट के CEO पीयूष बंसल ने सफाई देते हुए कहा कि, Lenskart के बारे में एक गलत पॉलिसी (Lenskart Controversy) डॉक्यूमेंट वायरल हो रहा है। मैं सीधे तौर पर यह कहना चाहता हूँ कि यह डॉक्यूमेंट हमारी मौजूदा गाइडलाइंस को नहीं दिखाता है।  हमारी पॉलिसी में किसी भी तरह की धार्मिक अभिव्यक्ति पर कोई रोक नहीं है, जिसमें बिंदी और तिलक भी शामिल हैं, और हम अपनी गाइडलाइंस की नियमित रूप से समीक्षा करते रहते हैं।

Read More: Heatwave Alert: सावधान..पड़ने वाली है झुलसाने वाली गर्मी, 50 डिग्री के पार जा सकता है पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी

Lenskart Controversy: इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हमारी ग्रूमिंग पॉलिसी पिछले कुछ सालों में बदली है और इसके पुराने वर्शन यह नहीं दिखाते कि आज हम कौन हैं। इस स्थिति से जो भी भ्रम और चिंता पैदा हुई है, उसके लिए हम माफ़ी चाहते हैं। एक कंपनी के तौर पर, हम लगातार सीखते और आगे बढ़ते रहते हैं। हमारी भाषा या पॉलिसी में जो भी कमियाँ रही हैं, उन्हें दूर किया गया है और आगे भी किया जाता रहेगा। पूरे भारत में हमारे हज़ारों टीम मेंबर्स हैं, जो हर दिन हमारे स्टोर्स पर गर्व के साथ अपने धर्म और संस्कृति को अपनाते हैं। वे ही Lenskart हैं। Lenskart को भारत में, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाया गया है। हमारे लोग जो भी प्रतीक और परंपराएँ अपनाते हैं, वे सभी एक कंपनी के तौर पर हमारी पहचान का ही हिस्सा हैं। मैं कभी भी इस पहचान पर कोई आँच नहीं आने दूँगा।

लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद, बिंदी-तिलक पर रोक ! #lenskart #dresscode # hindu #muslim #LatestUpdates #LatestNews #viralreel #viralvideo #trending #Bharat24Digital

यह भी देखें

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close