[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CGPSC SCAM:सीजीपीएससी घोटाले की जांच तेज,भिलाई में जेपी ध्रुव के घर तड़के सुबह ईडी का छापा

प्रविंस मनहर/रायपुर – भिलाई में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीजीपीएससी भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीम ने पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के बेटे जेपी ध्रुव के निवास पर छापा मारा है। सुबह से चल रही इस कार्रवाई में कई अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच में जुटी हुई है। भिलाई के सेक्टर-10 स्थित स्ट्रीट नंबर-44 में उस समय हलचल बढ़ गई,जब ईडी की टीम अचानक जेपी ध्रुव के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि सीजीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की जा रही है। सुबह से ही ईडी के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी घर के भीतर जांच और दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सीजीपीएससी घोटाले की जांच के दौरान सीबीआई की टीम जेपी ध्रुव के निवास पर छापेमारी कर चुकी है। अब एक बार फिर ईडी की कार्रवाई ने मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसियां घोटाले से जुड़े आर्थिक पहलुओं और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की पड़ताल कर रही हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close