[t4b-ticker]
Advertisement
चुनावछत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

नामांकन दाखिल करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पत्नी मुक्तेश्वरी ने किया तिलक, सीएम ने पोस्ट की तस्वीरें, लिखा- आप सबका प्यार मेरा संबल है…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। आज अंतिम दिन होने की वजह से भाजपा, कांग्रेस सहित बाकी दलों के सभी प्रत्याशी आज नामांकन भरेंगे। सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इससे पहले उनके भिलाई स्थित निवास पर उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने सीएम का तिलक किया. जिसके बाद सीएम नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुए.

मुख्यमंत्री ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था। आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई निवास से निकला हूं। मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया। आप सबका प्यार मेरा संबल है। छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए, आप सबकी सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हूं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close