[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

भीषण हादसा…बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में 8 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम ने दुख जताते हुए किया मुआवजे का ऐलान

कुरनूल। Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में बोलेरो सवार 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि, सभी कर्नाटक के रहने वाले थे और तीर्थयात्रा पर निकले थे।

Read More: आज से संसद का 3 दिवसीय विशेष सत्र शुरू, महिला आरक्षण विधेयक समेत इन मुद्दों पर होगी बहस 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 167 पर, धर्मपुथेर टोल प्लाजा से लगभग 8-9 किलोमीटर दूर, कुरनूल के पास कल्लूदेवकुंटा हुआ। यहां बोलेरो गाड़ी में सवार सभी श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे तभी सामने से आ रही सीमेंट और बजरी से लदे एक टैंकर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य की इलाज के बाद मौत हो गई।

Read More: एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका, 250 से ज्यादा झोपड़ियों में लगी भीषण आग, दूर तक उठा धुएं का गुब्बारा, देखें वीडियो 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि, हादसे के बाद गाड़ी में ही कुछ लोग बुरी तरह फंस गए। इन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में घायल 13 श्रद्धालुओं को एमिगनूर और कुरनूल के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया गया कि, सभी श्रद्धालु कर्नाटक के चिकमगलूर के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस शवों की पहचान कर मामले की आगे जांच कर रही है।
पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Andhra Pradesh Road Accident:  आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।

यह भी देखें

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close