[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

आज से संसद का 3 दिवसीय विशेष सत्र शुरू, महिला आरक्षण विधेयक समेत इन मुद्दों पर होगी बहस

नई दिल्ली। Parliament Special Session 2026: आज से संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो रहा है, जिसमें कई अहम विधायी प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इस सत्र का मुख्य फोकस महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर रहने वाला है। केंद्र सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इसके मसौदे को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव है कि आगामी 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले इस कानून को प्रभावी किया जाए, जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूती मिल सके।

Read More: एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका, 250 से ज्यादा झोपड़ियों में लगी भीषण आग, दूर तक उठा धुएं का गुब्बारा, देखें वीडियो 

वहीं इसी क्रम में लोकसभा सीटों की संख्या में बड़े बदलाव की तैयारी है। वर्तमान 543 सीटों को बढ़ाकर करीब 850 करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। सीटों में वृद्धि के बाद देशभर में निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन किया जाएगा, ताकि जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। इस व्यापक विधायी पैकेज में संविधान संशोधन के साथ-साथ परिसीमन कानून में भी आवश्यक बदलाव शामिल किए जाएंगे। इसके जरिए निर्वाचन व्यवस्था को अधिक संतुलित और समावेशी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा, सरकार एक अन्य प्रस्ताव के माध्यम से दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पंडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी महिला आरक्षण लागू करने की योजना बना रही है। यह विशेष सत्र आने वाले समय की राजनीति और प्रतिनिधित्व की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है, जिस पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

Read More: बिहार कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी के पास होंगे ये 29 विभाग 

Parliament Special Session 2026: वहीं आज से शुरू होने वाले सत्र को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि,’आज से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में हमारा देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और यही भावना लेकर हम इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।’

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close