[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका, 250 से ज्यादा झोपड़ियों में लगी भीषण आग, दूर तक उठा धुएं का गुब्बारा, देखें वीडियो

लखनऊ। Lucknow Fire News : उत्तरप्रदेश के लखनऊ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विकास नगर इलाके में 30 सिलेंडर के फटने से झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते पूरी बस्ती जलकर खाक हो गई। आग इतनी विकराल थी कि लगभग 10 किलोमीटर दूर से धुआं उठता दिखा। वहीं आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।

Read More: CBSE 10 वीं बोर्ड में राजधानी के ब्रह्मविद द ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 100% रहा रिजल्ट, हर छात्र ने पाई सफलता 

मिली जानकारी के अनुसार, विकास नगर सेक्टर 14 में रिंग रोड के किनारे खाली पड़े प्लाट में लगभग पांच सौ झोपड़ियां हैं। जहां देर शाम अचानक 30 से ज्यादा सिलेंडर फट गए। जिसके बाद 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेज थी की करीब 10 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी गईं। आग लगने के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली कराया गया। वहीं घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

Read More: अक्षय तृतीया पर बदलने वाली है इन तीन राशि वाले जातकों की किस्मत, करेंगे दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की 

Lucknow Fire News : बताया गया कि, मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग का भयानक रूप देखा अधिकारियों को इस बारे में खबर दी। देखते ही देखते पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी और 22 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। बस्ती में रहने वाले लोगों का कहना है कि आग से दो गाय और करीब 50 बकरियां जिंदा जल गईं। फिलहाल मवेशियों के जलने की पुष्टि पुलिस व प्रशासन ने नहीं की है। वहीं घटना को लेकर लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना के काफी देर बाद पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। कई लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close