[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sambhal Bulldozer Action: संभल में ये फिर क्या… गिराई गई मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार, भारी पुलिस बल तैनात, आखिर क्या है मामला

संभलSambhal Bulldozer Action: उत्तरप्रदेश के संभल (Sambhal Bulldozer Action) के मुबारकपुर बंद गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मस्जिद की मीनार करीब 35 फीट ऊंची मीनार को गिरा दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे हाइड्रा मशीनों की मदद से मीनार को तोड़ा गया, जबकि इसके बाद भी ढांचे के अन्य हिस्सों पर बुलडोजर से कार्रवाई जारी रही। इससे पहले सुबह करीब साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मस्जिद परिसर के बाहर बनी पांच दुकानों को भी हटाया गया। प्रशासन ने पूरे ऑपरेशन को चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया।

Read More: दर्दनाक हादसा… बस की भीषण टक्कर से कार बनी आग का गोला, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत 

(Sambhal Bulldozer Action)  बता दें कि, प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण करीब 15 साल पहले सरकारी जमीन पर किया गया था, जिसे अब हटाया जा रहा है। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मीनार को गिराने के लिए एक मजदूर को ऊपर चढ़ाकर मीनार में रस्सी बांधी गई, जिसके दूसरे सिरे को दो हाइड्रा मशीनों से जोड़ा गया। इसके बाद मशीनों ने खींचकर पूरी संरचना को नीचे गिरा दिया। ये कार्रवाई पहले ही होनी थी लेकिन लेकिन मीनार की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से इसके बुलडोजर के ऊपर ही गिरने का खतरा था जिस वजह से आज इस मीनार को हाइड्रा मशीनों द्वारा जमींदोज किया गया।

Read More: Nitish Kumar Z+Security: सीएम पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, पूरे देश में मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी 

Sambhal Bulldozer Action: इस कार्रवाई के दौरान गांव के लोग मौके पर जुटने लगे थे, लेकिन किसी भी संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस ने भीड़ को वहां से हटा दिया। डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके बिश्नोई समेत 50 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए की गई है। अब तक सवा सौ हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है, जिसे सुरक्षित रखने के लिए ‘लैंड बैंक’ बनाया जा रहा है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close