[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Karnataka Bus Accident : दर्दनाक हादसा… बस की भीषण टक्कर से कार बनी आग का गोला, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

कर्नाटकKarnataka Bus Accident कर्नाटक के यादगीर से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कार और बस की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। वहीं इस दर्दनाक घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Read More: Nitish Kumar Z+Security: सीएम पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, पूरे देश में मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी 

मिली जानकारी के अनुसार, एक कार यादगीर (Yadgir) से रायचूर की ओर जा रही थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर सामने आ रही बस से जा टकराई। जिसके तुरंत बाद कार में आग लग गई। जिससे की कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और 6 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि, कार में 8 लोग सवार थे जिनमें 3 बच्चे भी शामिल थे। BIG ACCIDENT

Read More: Raipur Local Holiday: अक्षय तृतीया से पहले राज्य सरकार का तोहफा, 3 स्थानीय छुट्टियों का किया ऐलान, कर्चारियों की होगी मौज 

Karnataka Bus Accident :  वहीं इस घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को यादगिरि इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक रायचूर जिले के सिरवार तालुका के रहने वाले थे, जो अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बताया कि,जिस बस के साथ हादसा हुआ सभी यात्री सुरक्षित हैं। National News

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close