[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Mirzapur Road Accident: दिल दहला देने वाली घटना, दर्दनाक हादसे में कुल 11 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मिर्जापुर। Mirzapur Road Accidentउत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां बुधवार रात एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बोलेरो, कार और एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। (Mirzapur Road Accident) हादसा इतना भयंकर था की इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Read More: Summer Special Trains: अब रेल यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म टिकट, रेलवे चलाएगा 18 समर स्पेशल ट्रेनें, गर्मी में वेटिंग से मिलेगी राहत 

मिली जानकारी के अनुसार, कल बुधवार रात करीब 8:30 बजे ड्रमंडगंज घाटी (Mirzapur Road Accident) में चार वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिसमें चालक समेत 9 लोग जिंदा जल गए। वहीं, एक अन्य कार के चालक और ट्रक के खलासी की भी वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो से 9 शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि,एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो, एक कार और एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी है, जिसके कारण बोलेरो कार में भीषण आग गल गई। हादसे में ट्रक चालक समेत कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। लेकिन इस हादसे में बोलेरो सवार सभी की जलकर मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read More:  CG Board Exam: बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, प्रश्नपत्र त्रुटि मामले में दो लेक्चरर्स को किया ब्लैकलिस्ट 

वहीं इस हादसे को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि, “मिर्ज़ापुर ज़िले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।”

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close