[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bhilai News: हत्या या कोई साजिश…घर में मिली युवक की संदिग्ध लाश, कुछ दिनों पहले 5 युवकों ने की थी मारपीट

भिलाईBhilai News भिलाई के भिलाई-3 स्थित जीआरपी थाना क्षेत्र के पुरैना स्टोर पारा में गुरुवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर में मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 19 तारीख की रात दम (Bhilai News) चौक के पास 4 से 5 युवकों ने मृतक के साथ कथित तौर पर जमकर मारपीट की थी। घटना के बाद से युवक की तबीयत लगातार खराब बताई जा रही थी। गुरुवार सुबह उसकी मौत की खबर सामने आने पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया।

Read More: CJP Account Blocked: भारत में बैन हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का अकाउंट, 6 दिनों में जुड़े थे करोड़ों फॉलोअर्स 

वहीं इलाके के कुछ लोगों ने युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है। सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, लेकिन जब पुलिस उसे वाहन में बैठाकर ले जाने लगी तो गुस्साए लोगों ने वाहन को घेर लिया। भीड़ ने हिरासत में लिए गए युवक के साथ मारपीट की कोशिश भी की, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाद में पुलिस ने अतिरिक्त बल की मदद से युवक को सुरक्षित थाने पहुंचाया। (Bhilai News)

Read More: Aishwarya Pandit: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस की रेड, चोरी का सामान बरामद, जानें क्या है माजरा 

Bhilai News: जीआरपी प्रभारी के अनुसार, शुरुआती जांच में युवक की मौत अत्यधिक शराब सेवन और उल्टी होने की वजह से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मारपीट, हत्या की आशंका और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close