CM Sai Today Program: आज राजधानी में रहेंगे सीएम साय, भूमि पूजन और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का पूरा दिन रायपुर में निर्धारित है, जहां वे विकास कार्यों की शुरुआत के साथ एक महत्वपूर्ण वैचारिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा, जिनसे राजधानी और प्रदेश के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
चिंतन शिविर 3.0 का समापन, मुख्यमंत्री साय ने विकसित छत्तीसगढ़ का विजन किया साझा
CM Sai Today Program: वे डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त करेंगे और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करेंगे। मुख्यमंत्री के दोनों कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आयोजन स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आज के इन कार्यक्रमों को विकास कार्यों और वैचारिक आयोजनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में कई योजनाओं और निर्माण कार्यों को औपचारिक रूप से नई शुरुआत मिलेगी।




