Sex Racket Busted: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, ब्रांडेड मोबाइल और महंगे शौक में पत्नी बन गई ‘कॉल गर्ल’, खुलासा होते ही पति के उड़े होश
बेगूसराय। Sex Racket Busted: बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। (Sex Racket Busted in Begusarai) इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवती, एक ग्राहक और होटल स्टाफ के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह छापा मारा गया था। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।
Read More: Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान तेज, दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवती को सोशल मीडिया के जरिए इस अवैध धंधे में फंसाया गया था। आरोप है कि उसे नौकरी और बेहतर जीवन का लालच देकर इस नेटवर्क से जोड़ा गया। (Sex Racket Busted in Begusarai) अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक स्थानीय मामला नहीं, बल्कि एक बड़े संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर युवतियों को अपने जाल में फंसाता है। वहीं डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में महिला पुलिस और भारी पुलिस बल ने होटल गणपति के 20 कमरों की तलाशी ली, छापेमारी के दौरान महिला को पटना के रहने वाले विक्की कुमार नामक ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
7 साल पहले की थी शादी
वहीं इस मामले में एक बेहद ही चौकांने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में महिला ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने बताया की 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक बेटा भी हुआ। लेकिन उसके महंगे शौक के कारण उसने पति को छोड़ दिया और 2 साल पहले राहुल से मुलाकात हुई और बेटे को लेकर उसके साथ पटना आकर शादी कर ली। लेकिन 14 हजार रुपये की सैलरी उसके महंगे कपड़ों और ब्रांडेड मोबाइल के शौक को पूरा नहीं कर पाए। जिसके बाद महिला सोशल मीडिया के जरिए एक अंजान महिला के संपर्क में आई जो उसे महंगे गिफ्ट्स और मोबाइल का लालच देकर सेक्स रैकेट के धंधे में धकेल दिया।
Read More: CG 10th-12th Board Result: कल जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी
Sex Racket Busted: महिला ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकारा की वह पिछले 1 साल से इस धंधे में ‘कॉल गर्ल’ के रूप में काम कर रही थी। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह न केवल खुद इस धंधे में शामिल थी, बल्कि डिमांड के अनुसार लड़कियों की सप्लाई भी करती थी। गिरफ्तारी के बाद उसने अपने दूसरे पति राहुल को फोन कर बताया कि वह पुलिस के चक्कर में फंस गई है। जब राहुल बेगूसराय पहुंचा, तब उसे अपनी पत्नी की असलियत का पता चला। पुलिस होटल मालिक और इस रैकेट के पीछे की मास्टरमाइंड महिला की तलाश में जुटी है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।




