छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, सीएम साय की पहल पर खुलेंगे 4 नवीन महाविद्यालय
रायपुर। Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित चार नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को औपचारिक स्वीकृति दे दी है।
जारी आदेश के अनुसार, ये नए कॉलेज जशपुर जिले के फरसाबहार और करडेगा, तथा बस्तर जिले के नगरनार और किलेपाल में खोले जाएंगे। सरकार ने इन महाविद्यालयों के संचालन के लिए कुल 132 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
Raipur News: बता दें कि, इस पहल से जशपुर और बस्तर जैसे जनजातीय बहुल और भौगोलिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके इलाके में ही उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय युवाओं की शिक्षा, रोजगार और कौशल वृद्धि के अवसर बढ़ेंगे।
Advertisement




