[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

FIR On Khan Sir Coaching : ‘देख क्या रहे हो भीड़ पर फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा’ गार्ड ने कहा- खान सर के कहने पर ही की थी फायरिंग

पटना। FIR On Khan Sir Coaching :  पटना में खान सर उर्फ फैजल खान के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग मामले में एक के बाद एक कई राज सामने आते जा रहे हैं। इस मामले में जहां खान सर के दो गार्ड को गिरफ्तार किया गया था। तो वहीं खान सर के ऊपर भी आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं अब इस मामले में खान सर के खिलाफ जो शिकायत पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज हुई है उसमें उनके गार्ड के बयान सामने आए हैं।

Read More: FIR Against Khan Sir: आर्म्स एक्ट के तहत खान सर के खिलाफ FIR दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी! 

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में गार्ड ने बताया कि, “मंगलवार को रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग उग्र होकर कोचिंग के बाहर आए और गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को पीटने लगे।  बैनर फाड़ने लगे। जिसके बाद खान सर और उनके दो सहकर्मियों  ने कहा था कि, देख क्या रहे हो भीड़ पर फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा। ” कुल मिलाकर गार्ड्स ने ये कबूल किया की उन्होंने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी। यह मामला उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया पर फायरिंग का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी।  वीडियो में दो युवक राइफल से फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार, खान सर ने बताया कि दोनों उनके निजी सुरक्षा गार्ड हैं और उनके पास लाइसेंसी राइफल है। उन्होंने यह भी बताया कि ये गार्ड नोएडा की एक सुरक्षा एजेंसी से लिए गए हैं।  जिसके बाद पटना पुलिस ने शिक्षक खान सर और दो सुरक्षा गार्डों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास मौजूद लाइसेंसी राइफलें व कारतूस ज़ब्त कर लिए गए हैं। मामले की जांच चल रही है।

Read More: Delhi Hotel Fire Update: ‘मौत भी नहीं कर पाई जुदा’…दिल्ली अग्निकांड में एक-दूसरे को गले लगाए हुए मिले कपल के शव, देखकर लोगों की आंखे हुई नम 

 FIR On Khan Sir Coaching : सूत्रों के मुताबिक,पुलिस ने दोनों के हथियार भी सत्यापन के लिए जब्त किए हैं। फायरिंग वाले वीडियो के सत्यापन के बाद कदमकुआं थाने में नई FIR दर्ज की गई है। वायरल फायरिंग वीडियो की जांच के बाद पटना पुलिस ने खान सर उर्फ फैजल खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं अब उन्हें जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं।  इधर, ज्ञान बिंदु के डारेक्टर की रिहाई के लिए छात्र सड़क पर उतरे हैं। कोचिंग से कारगिल चौक तक मार्च निकाला। जिसमें हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए। मामले के सामने आने के बाद खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं और अब पूरे मामले पर सबकी नजर बनी हुई है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close