छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी,वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने जारी किया नोटिस..
रायपुर/प्रविंस मनहर – भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पार्टी ने शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में रवि भगत के ऊपर अपने नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया गया है साथ ही 7 दिनों के अंदर इसकी जवाब देने को कहा गया है। बता दें कि पिछले दिनों युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने DMF फंड से पैसा जारी नहीं करने को लेकर सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट किया था उन्होंने अपील की थी कि डीएमएफ की राशि गांव में ही खर्च करने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पार्टी ने कारण बताओं नोटिस तो जारी कर दिया है और 7 दिनों में जवाब मांगा है जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर पार्टी निष्कासन की कार्रवाई भी कर सकती है।
Advertisement




