Raipur News: चौकीदार निकला चोर, साथियों के साथ मिलकर सरकारी दफ्तर से किए थे 9 AC पार, अब चढ़े पुलिस के हत्थे
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यालय से एसी आउटडोर यूनिट चोरी मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मौदहापारा थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले में कार्यालय के गार्ड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई शत-प्रतिशत सामग्री भी बरामद कर ली है।
Read More: शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे अपना और परिजनों का इलाज, आदेश जारी
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिकरण कार्यालय से 9 एसी आउटडोर यूनिट चोरी हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान रात्रि गश्त टीम की सतर्कता से मामले में अहम सुराग मिले। बताया जा रहा है कि घटना की रात कार्यालय के बाहर एक संदिग्ध ऑटो वाहन देखा गया था। पुलिस ने वाहन और आसपास की गतिविधियों की जांच की तो कार्यालय के गार्ड की भूमिका संदिग्ध पाई गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे चोरी कांड का खुलासा हो गया।
Read More: Gold Import Duty Hike: सोना-चांदी खरीदना अब और भी हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, खरीदारी पर पड़ेगा सीधा असर
Raipur News: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मिलकर चोरी की साजिश रची थी और चोरी किए गए एसी आउटडोर यूनिट को मंगल बाजार क्षेत्र में पुराने एसी कारोबार करने वाले व्यक्ति को करीब 1 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया था। बिक्री से मिली रकम को आरोपियों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस ने चोरी की साजिश रचने, चोरी करने और चोरी का माल खरीदने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।




