[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Nikay Chunav 2026: निकाय और पंचायत आम-उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 1.34 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

रायपुर। CG Nikay Chunav 2026: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उपचुनाव के लिए आज मतदान कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निकाय चुनाव में 5 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 71 पार्षद पदों के लिए 221 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। सभी सीटों पर मतदाताओं का फैसला प्रत्याशियों की किस्मत तय करेगा।

Read More: LPG Price Hike: अब खाने की थाली पड़ेगी महंगी, बढ़ गए LPG गैस सिलेंडर के दाम, जानें कितने रुपए हुआ महंगा? 

बता दें कि, पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। निकाय क्षेत्रों में 31,928 मतदाता और पंचायत क्षेत्रों में 1,02,797 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस तरह कुल 1.34 लाख से अधिक मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेंगे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे, जबकि पंचायत चुनाव सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतपेटियों के जरिए संपन्न होंगे। मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया और स्वास्थ्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।

Read More: Raman Singh: कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में अव्यवस्था पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, बोले- सीएम की गरिमा के अनुरूप नहीं थी व्यवस्था 

CG Nikay Chunav 2026: मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों और ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। मतगणना 4 जून को होगी और इसी दिन चुनाव परिणामों की घोषणा भी की जाएगी। इसके साथ ही कई निकायों और पंचायतों में नए जनप्रतिनिधियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close