[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raman Singh: कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में अव्यवस्था पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, बोले- सीएम की गरिमा के अनुरूप नहीं थी व्यवस्था

रायपुर/बेमेतरा। Raman Singh: बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला प्रशासन पर नाराजगी जताई है। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं में आई कमी को लेकर उन्होंने कलेक्टर और एसपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासनिक विफलता बताया।

Read More: 1 June Rules Changes: आज से देश में हुए ये बड़े बदलाव, कार से लेकर LPG सिलेंडर तक सब कुछ हुआ महंगा, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में जिस तरह की अव्यवस्था देखने को मिली, वह उनकी गरिमा के अनुरूप नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले से सभी संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर समस्या उत्पन्न होने के बाद भी जिला प्रशासन करीब ढाई घंटे तक कोई वैकल्पिक स्थान नहीं ढूंढ पाया, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी महत्वपूर्ण योजना के आयोजन में इस तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

Read More: Raipur Delhi Flight Cancelled: एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट आज से बंद, एयर इंडिया-इंडिगो ने घटाई उड़ानें, यात्रियों की बढ़ी चिंता 

Raman Singh: विधानसभा अध्यक्ष ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा, “मैं 15 वर्षों तक प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं, लेकिन इस तरह की अव्यवस्था कभी नहीं देखी। प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसे आयोजनों में अधिक संवेदनशील और जिम्मेदार होना चाहिए।” हालांकि, उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए यह भी कहा कि इस घटना से उन्हें सीख लेने का अवसर मिला है और उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा देखने को नहीं मिलेगी। डॉ. रमन सिंह के इस बयान के बाद कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close