[t4b-ticker]
Advertisement
Sportsखेल

Vaibhav Suryavanshi: टी-20 में 200 रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी, बोले- तोड़ूंगा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

युवा बल्लेबाज ने कहा- सिर्फ अर्धशतक नहीं, टी-20 का पहला दोहरा शतक बनाना है लक्ष्य

Vaibhav Suryavanshi T20: भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। 15 साल के बल्लेबाज ने कहा है कि वह टी-20 क्रिकेट में 200 रन का व्यक्तिगत स्कोर बनाना चाहते हैं। उनका सपना आईपीएल में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना है।

वैभव ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें सिर्फ अर्धशतक या शतक बनाने में दिलचस्पी नहीं है। वह टी-20 क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनना चाहते हैं।

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने 66 हस्तियों को दिए पद्म पुरस्कार, धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हरमनप्रीत कौर और रोहित शर्मा समेत कई दिग्गजों को मिला सम्मान

इस सीजन वैभव शानदार फॉर्म में नजर आए। राजस्थान की टीम से खेलते हुए उन्होंने 14 मैचों में 583 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232 से ज्यादा रहा। उन्होंने पूरे सीजन में 53 छक्के लगाए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा हैं।

वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन चुके हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके अलावा हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने 36 गेंदों में शतक लगाया। उनकी दोनों शतकीय पारियां जयपुर में आईं।

CG News:छत्तीसगढ़ के डॉक्टर दंपति ने बढ़ाया प्रदेश का मान,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से किया सम्मानित

टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने आईपीएल 2013 में बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए पुणे के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे। उसी मुकाबले में उन्होंने 30 गेंदों में शतक भी लगाया था।

वैभव का क्रिकेट सफर भी बेहद खास रहा है। उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था। इसके साथ ही वह घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने।

13 साल की उम्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट में 58 गेंदों पर शतक लगाया था। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने अब तक 8 मैचों में 353 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 190 रन रहा है।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें इंडिया-ए टीम में भी जगह दी। एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी-20 प्रतियोगिता में भी वैभव ने 243 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close