[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Big Breaking: Bjp प्रदर्शन में बवाल-पत्थरबाजी और शासकीय कार्य में बाधा के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज

प्रविंस मनहर/रायपुर – बीजेपी द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव के दौरान हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खम्हारडीह थाने में दर्ज एफआईआर में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने,पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और पत्थरबाजी सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी में एक पीएसओ (PSO),एक एएसआई (ASI) समेत 16 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं को नामजद किया है। एफआईआर में एनएसयूआई (NSUI) और युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close