[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Surprise Visit:सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णु देव साय का औचक दौरा शुरू,आज बलरामपुर के लिए रवाना

प्रविंस मनहर/रायपुर – प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशव्यापी औचक दौरे की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री बलरामपुर जिले के लिए रवाना हुए। एक मई से शुरू हुए सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रदेश के किसी भी जिले में अचानक उतर सकता है,जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत सामने आ सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस दौरान आम नागरिकों से सीधे रूबरू होंगे और सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति पर फीडबैक लेंगे। इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी मौजूद हैं जो प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close