[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: घायल भांजे को लेकर भटकता रहा मामा, डॉक्टर ने कहा ‘पहले रिपोर्ट कराओ’, अस्पताल प्रबंधन के रवैये से भड़के परिजन

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां मारपीट के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और इसी दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक को उसका मामा गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां इलाज को लेकर परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को तुरंत उपचार देने के बजाय मौजूद डॉक्टरों ने पहले थाना जाने की बात कही। घायल दर्द से कराहता रहा और परिवार वाले अस्पताल के चक्कर लगाते रहे। इलाज में देरी और अस्पताल प्रबंधन के रवैये से नाराज परिजनों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Raipur News: वहीं वायरल वीडियो के बाद अब अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चाकूबाजी की घटना को लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close