Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

‘छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट हम जीतकर देंगे यही हमारा संकल्प है’, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। राजधानी में भाजपा ने संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में रायपुर संभाग के सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने इस दौरान विधानसभा चुनाव जिताने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा मैं एक शपथ आपके साथ लेना चाहता हूं, दोनों हाथ उठाकर बोलिए छत्तीसगढ़ से नरेंद्र मोदी जी को 11 कमल 11 लोकसभा सीटों पर विजय पताका फहराकर हम देंगे।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा लोकसभा का चुनाव हमारे सामने एक चुनौती के रूप में है। हमारे अध्यक्ष जी बोल चुके हैं कि 11 लोकसभा सीट हैं तो 11 कमल का फूल वह दिल्ली भेजेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 की 11 लोकसभा सीट जीतकर हम देंगे यही हमारा संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विजय, जनता के भरोसे और कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्राप्त की है। भाजपा अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए कल इंडोर स्टेडियम रायपुर में अभिनंदन समारोह आयोजित कर रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close