[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Loot : राजधानी में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात, युवक से 1 लाख रुपए की लूट

रायपुरRaipur Loot: रायपुर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है, जहां थार सवार बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर लाखों रुपये लूट लिए।

Read More: Sachin Tendulkar To Visit CG : छत्तीसगढ़ आएंगे पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे, तैयारियां जोरों पर 

जानकारी के मुताबिक, पंडरी निवासी जफर इकबाल करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर टाटीबंध से कुम्हारी अपने दोस्त को देने जा रहे थे। इसी दौरान चंदनडीह इलाके में काले रंग की थार में सवार तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने पहले मारपीट की और फिर उनका बैग छीनकर फरार हो गए। कुछ दूरी पर बदमाशों ने बैग वापस फेंक दिया, लेकिन उसमें से 1 लाख रुपये गायब थे, जबकि करीब 50 हजार रुपये ही बचे मिले।

Read More: Today Gold-Silver Price: फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव 

Raipur Loot: दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close