Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से दो दिन बाद बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत, गोल्डन टाइम होगा शुरू
Shukra Gochar 2026: हिंदू धर्म में जिस तरह तीज-त्योहारों का महत्व होता है। ठीक वैसे ही राशिफल का भी महत्व काफी ज्यादा होता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रूप से पड़ता है। ऐसे में 27 अप्रैल को शुक्र रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत, पैसों और रिश्तों पर सकारात्मक असर हो सकता है। तो चलिए किन राशि वाले जातकों की किस्मत चमकेगी।
Read More: Raipur Marpit Viral Video: किरायेदार और मकान मालिक के बीच मारपीट, मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा, जमकर चले लात-घूंसे
वृषभ राशि- शुक्र के नक्षत्र गोचर से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और कारोबारियों को तरक्की मिलेगी। साथ ही सेहत में सुधार आएगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। शुक्र की कृपा से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।




