Raipur Marpit Viral Video: किरायेदार और मकान मालिक के बीच मारपीट, मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा, जमकर चले लात-घूंसे
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Marpit Viral Video: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र (Raipur Marpit Viral Video) में किराएदारों और मकान मालिक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना 23 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मकान मालिक अपने घर पर मौजूद था। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक ने बताया कि, मोटर पंप चालू होने से पानी बह रहा था, जिस पर उसने अपने किराएदारों को पंप बंद करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
Read More: Raipur News: पानी पर पार्षद पुत्र का दबंग कब्जा, मेन राइजिंग लाइन से छेड़छाड़ कर बदला पानी का रुख, अब बूंद-बूंद को तरसे रहवासी
आरोप है कि किराएदार सूरज सेन, टिकेश्वरी तिवारी और भारती सेन मौके पर पहुंचे और मोहल्ले के बाहर निकल गाली-गलौज करने लगे। मकान मालिक द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ हाथ मुक्के लात से मारपीट की। शिकायत के अनुसार, उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई और जानलेवा हमला किया गया, जिससे पीड़ित को गर्दन और चेहरे में खरोंच तथा पीठ में दर्द की शिकायत हुई है।
इसके अलावा, आरोप है कि टिकेश्वरी तिवारी ने घर में खड़ी एक्टिवा और होंडा साइन बाइक पर तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान कमल तांडी, बिट्टू साहू और ब्रिजेश नाम के लोगों ने पूरी घटना को देखा और सुना। पीड़ित ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Read More: CG News: सीएम साय की बड़ी पहल, मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिल रही नई पहचान, आधार और जरूरी दस्तावेज तेजी से उपलब्ध
Raipur Marpit Viral Video: पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।




