Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुर

CM साय ने शहीद ASP को दी श्रद्धांजलि , “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों” के साथ निकली अंतिम यात्रा

 

सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरिपुंजे का रायपुर के महादेवघाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद की पार्थिव देह को माना पुलिस बटालियन लाया गया है। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों” के साथ उनकी यात्रा कुशालपुर स्थित निवास से निकली थी। अंतिम यात्रा में कलेक्टर के साथ कई अफसर और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

CM साय ने माना पुलिस बटालियन में शहीद ASP को श्रद्धांजलि दी

सीएम विष्णुदेव साय इसके बाद 11:10 बजे मंत्रालय जाएंगे और आदिम तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे. शाम 5:30 बजे तक विभिन्न कार्यालयीन कार्यों के पश्चात मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे.

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close