[t4b-ticker]
Advertisement
झारखंडट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Palamu News: हाईवोल्टेज ड्रामा, जयमाल के बीच प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, तो दूल्हे ने साली से रचाई शादी

पलामू Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाल (Palamu News) की रस्म के दौरान दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्षों के बीच घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।जानकारी के अनुसार, दुल्हन के पिता सीताराम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने दुल्हन की काफी तलाश की, लेकिन कई घंटों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Read More: Couple Commits Suicide: बहू की इस हरकत से परेशान दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप, वजह जानकर पुलिस के भी उड़े होश 

बताया जा रहा है कि दूल्हे ने बिना शादी किए वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों और ग्रामीणों के बीच लंबी बातचीत हुई। आखिरकार परिवार की सहमति से दुल्हन की छोटी बहन के साथ दूल्हे का विवाह कराने का फैसला लिया गया। देर रात वैदिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों के सात फेरे संपन्न हुए और बारात नई दुल्हन को लेकर रवाना हो गई। (Palamu News)

Read More: NEET UG 2026 Exam Cancelled: लाखों स्टूडेंट्स की मेहनत में फिरा पानी, रद्द हुई NEET UG 2026 की परीक्षा, होगी CBI जांच 

Palamu News: इधर, कुछ घंटों बाद पुलिस ने फरार दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि युवती पहले से ही अपने प्रेमी के साथ संबंध में थी और परिवार के दबाव में यह शादी तय की गई थी। अब मामला और पेचीदा हो गया है, क्योंकि दुल्हन वापस अपने घर लौट आई है, जबकि दूल्हा उसकी बहन के साथ विवाह कर चुका है। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close