[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती आज, पीएम मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनके विचार पीढ़ियों को देते रहेंगे प्रेरणा’

रायपुर। Ambedkar Jayanti 2026: भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती आज देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों में कार्यक्रमों, रैलियों और संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Read More: रायपुर-दुर्ग दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय,अंबेडकर जयंती कार्यक्रम और प्रतिमा अनावरण में होंगे शामिल 

स्कूल-कॉलेजों में भी आंबेडकर जयंती पर भाषण, निबंध और जागरूकता कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद किया। इस मौके पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर प्रभात फेरी और शोभायात्रा भी निकाली गई।

Read More: VIP रोड फार्महाउस में प्राइवेट पार्टी में हुक्का पीते वीडियो वायरल,पुलिस जांच में जुटी

Ambedkar Jayanti 2026: वहीं पीएम मोदी ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर बी.आर. अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि,’ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी हैं। उनका जीवन और कार्य, एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि,बाबा साहब के विचार हमेशा पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।’

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close