Extra Leave For Quitting Cigarettes: सिगरेट छोड़ो, छुट्टियां पाओ.. इस कंपनी की अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय, नॉन-स्मोकर्स को दे रही एक्स्ट्रा लीव
Extra Leave For Quitting Cigarettes: आजकल कंपनियां कर्मचारियों की सेहत और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए नए प्रयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में जापान की एक कंपनी ने अनोखी पहल शुरू की है। कंपनी ने धूम्रपान नहीं करने वाले कर्मचारियों को हर साल 6 अतिरिक्त छुट्टियां देने का फैसला किया है।
Read More: June Bank Holidays 2026: जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेगी छुट्टियां, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
दरअसल, कंपनी में कई कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि, स्मोकिंग करने वाले कर्मचारी बार-बार ब्रेक लेते हैं, जिससे काम का बोझ अन्य कर्मचारियों पर बढ़ जाता है। इस समस्या को देखते हुए प्रबंधन ने सर्वे कराया और नॉन-स्मोकर्स को अतिरिक्त अवकाश देने की नीति लागू कर दी। इसके बाद कई लोगों ने अपनी आदत बदलने की कोशिश शुरू कर दी।
Read More: T.U. Kuruvila Passes Away: कांग्रेस के पूर्व वरीष्ठ नेता का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Extra Leave For Quitting Cigarettes: कंपनी का मानना है कि, यह कदम कर्मचारियों के बीच समानता बनाए रखने के साथ-साथ लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए भी प्रेरित करेगा। इस नीति के बाद कई कर्मचारियों ने सिगरेट की आदत छोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। कंपनी की यह पहल अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जापान की इस पहल ने दुनिया भर की कई कंपनियों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद कुछ अन्य कंपनियों ने भी कर्मचारियों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रोत्साहन देना शुरू किया।




