[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Fraud News: बीमा पॉलिसी के नाम पर 63 लाख की ठगी, भरोसे का फायदा उठाकर किया बर्बाद, शातिर ठग ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

हिमांशु पटेल/ रायपुर Raipur Fraud News: राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में निवेश और बीमा पॉलिसी के नाम पर 63 लाख रुपये की बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ (Raipur Fraud News) धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भनपुरी निवासी अमन अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि, आरोपी मयूर बरमेडा उनके परिवार का पुराना परिचित था और वर्षों से विश्वास में बना हुआ था। आरोपी पहले एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर भी रह चुका था, जिससे परिवार को उस पर पूरा भरोसा था।

Read More: Namaz on Public Land: “सार्वजनिक ज़मीन पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं”, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

बताया जा रहा है कि साल 2014 में आरोपी ने मार्केट लिंक्ड बीमा पॉलिसी में निवेश का झांसा दिया और बेहतर रिटर्न का लालच दिया। इसके बाद उसने सुनियोजित तरीके से 2014 से 2021 तक करीब 7 साल में परिवार के अलग-अलग सदस्यों से 29 से अधिक चेक हासिल कर लिए। इन चेकों के माध्यम से कुल 63 लाख रुपये की ठगी की गई।

Read More: Kanker IED Blast: नक्सल डंप बरामद करने के दौरान बड़ा हादसा, आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 3 जवान घायल 

Raipur Fraud News: मामले का खुलासा तब हुआ जब बार-बार मांगने के बावजूद पॉलिसी के दस्तावेज नहीं दिए गए। शक होने पर परिवार ने सीधे बीमा कंपनी से संपर्क किया, जहां जांच में पता चला कि उनके नाम पर कोई पॉलिसी ली ही नहीं गई थी। आरोपी ने पीड़ितों की रकम का इस्तेमाल अन्य लोगों की पॉलिसी में कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close