Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरमौसमरायपुर

जाते-जाते भी कहर बरपा रहा मानसून, प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, जमकर बरसेंगे बदरा

रायपुर। CG Today Weather: मानसून अपनी बिदाई की ओर है लेकिन जाते-जाते भी कहर बरपा रहा है। बीते कुछ दिनों से राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलो में तेज बारिश देखने को मिली। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि, लगातार दो दिनों से पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं, और शहरी क्षेत्र रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक भारी बारिश की स्थिति बनी रहने वाली है। इसके साथ ही, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।

CG Today Weather: वहीं अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। जिसमें से बीजापुर जिले में सबसे अधिक 56.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6°C बिलासपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8°C पेंड्र रोड में दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close