Kedarnath Dham: आज से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, वादियों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा
उत्तराखंड। Kedarnath Dham: हजारों श्रध्दालुओं का इंतजार अब खत्म हो चुका है। 181 दिनों बाद आज 22 अप्रैल से केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। सुबह 8 बजे के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट खोले गए। इससे पहले बहुत ही भव्य तरीके से मंदिर को सजाया गया। करीब 51 क्विंटल फूलों से धाम को सजाया गया है। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज से खोल दिए गए हैं, जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, पूरे धाम में ”हर-हर महादेव” और ”जय बाबा केदार” के जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय हो गया था । इस दौरान मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रध्दालुओं पर पुष्प वर्षा भी की गई।
Read More: CG Assembly news:विधानसभा का विशेष सत्र को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने
बता दें कि, जैसे ही केदारनाथ धाम के कपाट खुले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान नंदी की विशेष पूजा-अर्चना की। कपाट खुलने पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा अर्चना की गई। कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की दर्शन किए और पूजा अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया।
#WATCH | Kedarnath: As the portals of Kedarnath Dham open, Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami offers special prayers to Lord Nandi. pic.twitter.com/yynopMeCCI
— ANI (@ANI) April 22, 2026
#WATCH | Kedarnath: The doors of Kedarnath Dham have been officially opened for devotees, accompanied by the chanting of Vedic hymns and traditional rituals.
Thousands of pilgrims from across India and around the globe have gathered at the shrine. pic.twitter.com/sXSnnjK94g
— ANI (@ANI) April 22, 2026
PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, “आज, देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर, श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का एक दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं के माध्यम से हमें भारत की शाश्वत संस्कृति की झलक भी मिलती है। इस वर्ष चारधाम यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर, मैंने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बरसाते रहें और आपकी यात्राओं को मंगलमय बनाएं।”
Read More: Sachin Tendulkar visit to CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर,बस्तर के युवाओं को खेल से करेंगे प्रेरित
Kedarnath Dham: वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी, देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर स्थित श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के इस शुभ अवसर पर, भक्ति-भाव से भरे आपके संदेश के लिए हार्दिक आभार। चार धाम यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय एकता को भी सुदृढ़ करती है। आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से, हम सभी श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम, प्रदेशवासी और दुनिया भर से पधारने वाले श्रद्धालु, आपके द्वारा दिए गए संकल्पों को आत्मसात करते हुए चार धाम यात्रा-2026 को दिव्य और भव्य बनाएंगे। हर-हर महादेव!”




