[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Heatwave Alert: गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी

रायपुर। CG Heatwave Alert: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत पूरे मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। यही नहीं, 24 से 26 अप्रैल के बीच प्रदेश में हीटवेव यानी लू जैसी स्थिति बनने का अलर्ट भी जारी किया गया है। फिलहाल तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा चल रहा है, जिससे दिन के वक्त चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं।

Read More: Today Gold-Silver Price : ग्राहकों के लिए खुशखबरी, फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है आज का ताजा भाव 

वहीं आने वाले तीन दिनों में तापमान में और 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि कल से अगले चार दिन तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू का असर देखने को मिलेगा। खासतौर पर रायपुर जिला और बिलासपुर के पश्चिमी हिस्सों में ग्रीष्म लहर ज्यादा सक्रिय रह सकती है। रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर महसूस किया जाएगा।

Read More: बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत, गोल्डन टाइम होगा शुरू 

CG Heatwave Alert: मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर और दुर्ग में भी पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने दोपहर के समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। लंबे समय तक तेज धूप में न रहने और ज्यादा तला भुना न खाने की सलाह दी गई है। वहीं ज्यादा पानी पीने और हाइड्रेट रहने की सलाह भी दी गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close