Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अब राजेश मूणत की बढ़ सकती है मुश्किलें, TI और आरक्षक ने की शिकायत…पीड़ित युवकों ने भी की शिकायत…

रायपुर। राजधानी में चल रहे काले झंडे के विवाद और विवाद के बाद बीजेपी का प्रदर्शन विधानसभा थाने से तो समाप्त हो गया. लेकिन दूसरी ओर जिस व्यक्ति के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी. वह व्यक्ति आज गंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर पूर्व मंत्री समेत भाजपा कार्यकर्ताओ के खिलाफ एफआईआर की मांग की है.READ MORE: BREAKING : राजेश मूणत की होगी मेडिकल जांच, अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस

पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत सात के खिलाफ गंज थाने और विधानसभा थाने में लिखित शिकायत दी गई है। इन शिकायतों में गंज थाने में दी गई आवेदन में पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत अन्य के खिलाफ एट्रोसिटी की धाराएँ जोड़ने संबंधी बात लिखते हुए आरोप लगाया गया है। यह आवेदन राजेश छेदइया नामक युवक की ओर से दिया गया है। यह युवक उन युवकों में शामिल था जो मंत्री रुद्र गुरु से मिलने गए थे और उनसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी।
वहीं विधानसभा थाने में आरक्षक सत्येंद्र प्रधान और टीआई गिरीश तिवारी की ओर से पृथक आवेदन दिए गए हैं। READ MORE: BREAKING : मारपीट, गाली गलौज और मूणत की गिरफ्तारी… BJP की मांग- TI पर हो कार्रवाई वरना…

आरक्षक सत्येंद्र प्रधान ने अपने आवेदन में मोबाइल लूटने डाटा डिलीट करने मोबाईल तोड़ने और मारपीट का आरोप लगाया है।यह शिकायत नामजद के साथ नामजद के सहयोगियों के विरुध्द है।टीआई गिरीश तिवारी के आवेदन में पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत सात अन्य हैं जिनमें राजेश मूणत के अतिरिक्त दो नामजद का ज़िक्र है। इस आवेदन में आवेदक ने खुद और स्टाफ के उपर मारपीट कर हमला किए जाने का ब्यौरा दिया है।

इधर राजेश मूणत को आज पंडरी स्थित अस्पताल ले ज़ाया गया, जहां उनका मुलाहिज़ा हुआ। राजेश मूणत ने डीजीपी को संबोधित आवेदन में खुद और कार्यकर्ताओं पर टीआई गिरीश तिवारी और क्राइम ब्रांच पर आरोप लगाते हुए लिखा गया था कि उनके तथा शुभांकर द्विवेदी के साथ मारपीट की गई है।
राजधानी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, मुलाहिज़ा में चिकित्सक ने किसी भी चोट को नहीं पाया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close