[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कंपनी की HR ने रचा कन्वर्जन का खेल, जबरन बनाया यौन शोषण और धर्मांतरण का दबाव, हिंदू महिलाओं पर रहता था विशेष फोकस

नासिक। Religious Conversion At TCS: आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) की नासिक ब्रांच से जुड़े एक मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। यहां कुछ कर्मचारियों और एक HR अधिकारी पर यौन शोषण और धर्मांतरण गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। महाराष्ट्र के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कई FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें दुष्कर्म का एक मामला भी शामिल है।

Read More: अपने ही बने गुनहगार, हनीट्रैप के जरिए भाई को किया किडनैप, फिर मामा से मांगी फिरौती, 5 आरोपी गिरफ्तार 

हिंदू महिलाओं पर रहता था HR का फोकस

मामले में आरोप है कि HR अधिकारी निदा खान पर कुछ महिला कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार और दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। साथ ही कुछ अन्य टीम लीडर्स पर भी इस पूरे प्रकरण में शामिल होने की बात कही गई। वहीं मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने योजना बनाई और महिला पुलिसकर्मी कंपनी में बतौर कर्मचारी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे से पूरे माहौल का जायजा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार करवाया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल 9 कर्मचारियों से जुड़े इस मामले में कई तरह की शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें कार्यस्थल पर दबाव और व्यक्तिगत स्तर पर गलत आचरण जैसे आरोप शामिल हैं। वहीं जानकारी के अनुसार HR निदा खान का हिन्दू महिला कर्मचारियों पर विशेष फोकस रहता था। जिन्हेंकन्वर्जन ही नहीं हिन्दू महिलाओं को फंसाकर मुस्लिम कर्मचारियों के साथ यौन संबंध बनाने को मजबूर किया जाता था ।

साजिश के तहत बनाया निशाना

बताया गया कि, आईटी कंपनी में काम करने वाले टीम लीडर्स पर जबरन कन्वर्जन कराने के लिए हिंदू कर्मचारियों को साजिश के तहत निशाना बनाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित में आठ महिलाएं (छह अवि​वाहित दो विवाहित) और 1 पुरुष शामिल है। महिलाओं ने अपनी ​शिकायतों में यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने, गोमांस खाने के लिए मजबूर करने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Read More: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव, नीतीश युग का अंतिम दिन आज, मुख्यमंत्री पद से शपथ देंगे इस्तीफा 

6 लोगों को किया गिरफ्तार

Religious Conversion At TCS: पुलिस ने  इस मामले में अब तक छह टीम लीडर्स और एक HR अधिकारी आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन, तौसिफ अत्तार, दानिश शेख को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक महिला अभी तक फरार बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी की ओर से भी कहा गया है कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और आंतरिक स्तर पर भी समीक्षा की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

 

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close