अपने ही बने गुनहगार, हनीट्रैप के जरिए भाई को किया किडनैप, फिर मामा से मांगी फिरौती, 5 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। Durg Honeytrap: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए रची गई अपहरण की एक सनसनीखेज साजिश का कुछ ही घंटों में पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में मास्टरमाइंड भांजा सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृत नाबालिग को धमतरी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
Read More: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव, नीतीश युग का अंतिम दिन आज, मुख्यमंत्री पद से शपथ देंगे इस्तीफा
घटना 12 अप्रैल 2026 की है, जब अम्लेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके नाबालिग पुत्र को मोटरसाइकिल बनवाने के बहाने तिरंगा चौक बुलाया गया और वहां से अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने परिजनों को मोबाइल के जरिए धमकी देना शुरू कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अमलेश्वर पुलिस, साइबर सेल और ACCU की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों के धमतरी में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद दुर्ग और धमतरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दबिश दी।
Read More: ‘बाबा साहेब के विचारों से प्रेरित होकर हम सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध’, डॉ. भीमराव आंबेडकर को सीएम साय ने किया नमन
Durg Honeytrap: कार्रवाई के दौरान नाबालिग को सुरक्षित बचा लिया गया और मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड पीड़ित परिवार का सगा भांजा संजय साहू ही था। आरोपियों ने आर्थिक लाभ और फिरौती के उद्देश्य से एक महिला आरोपी के माध्यम से हनीट्रैप का जाल बिछाया। इसी जाल में फंसाकर बालक को सुनसान जगह बुलाया गया और कार में उसका अपहरण कर लिया गया। इस सफल ऑपरेशन के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और अनजान लोगों के संपर्क में आते समय सतर्क रहें, ताकि इस तरह की साजिशों से बचा जा सके।




